Monday, May 19, 2008

सोरों तुलसीदास की जन्मस्थली

सोरों तुलसीदास की जन्मस्थली है। इसके काफी प्रमाण हैं। सबसे पहले उनके योगमर्ग मुहल्ले में खंडहर घर कि चर्चा की जा चुकी है। अब चर्चा उनके ससुराल की। जो उनके घर के पश्चिम में स्थित बदरिया गाँव में है। ये गाँव कुंड से महज एक किलोमीटर की दुरी पर है। जब सोरों से गंगा जी होकर बहती थी तो तुलसी नदी पारकर इसी गाँव में गए थे। जिसका जिक्र कई ग्रंथो में मिलता है। उनका ये पत्नी प्रेम था जो बाढ में भी नदी पर कर गए थे। उनका पैतृक गाँव कहा जाने वाला रामपुर अब श्यामपुर के नाम से जाना जाता है। उनके चचेरे भाई ने अपनी कृष्ण भक्ति के चलते उसका नाम बदल दिया। यहीं से उनका परिवार सोरों के योगमार्ग मुहल्ले में आकर बसा था। जो वास्तव में तुलसी के पिता आत्माराम के नाना का घर था। जो राजौरी ब्राहमण थे। उनके वंश में किसी के न होने से वह आत्माराम का हो गया। जहाँ उनकी माँ अपनी छोटी बहु के कलह से तंग होकर आई । यहीं पर हुलसी ने तुलसी को जन्म दिया।

2 comments:

Unknown said...

बहुत ही सुन्दर जानकारी देने के लिए धन्यवाद।

Unknown said...

बहुत ही सुन्दर जानकारी देने के लिए धन्यवाद।